भारत

उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूरत: पीयूष गोयल

Published by
भाषा
Last Updated- March 16, 2023 | 9:37 AM IST

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाएं मुहैया कराने की जरूरत है।

उन्होंने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”उपभोक्ता हमारी सभी गतिविधियों के केंद्र में है।”

गोयल ने कहा, ”हमारी गतिविधियों का मकसद एक संतुष्ट ग्राहक होना चाहिए… हम यहां उपभोक्ताओं के अधिकारों का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हम उपभोक्ताओं को भरोसा देना चाहते हैं और उनका विश्वास जीतना चाहते हैं।”

उन्होंने ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार, उपभोक्ता अदालतों और उद्योगों का कर्तव्य है।

First Published : March 16, 2023 | 9:37 AM IST