facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

चीनी जहाज की तलाश में लगी नौसेना

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 11:25 PM IST
Indian navy flies to rescue of Chinese fishermen in Southern Indian Ocean

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चालक दल के 38 सदस्यों के साथ डूब गए चीनी जहाज की तलाश एवं बचाव में मदद के लिए अपने एक पी-81 समुद्री गश्ती विमान को तैनात किया है।

नौसेना ने बताया कि बुधवार को खराब मौसम के बावजूद पी 81 विमान ने सघन तलाश अभियान चलाया तथा कई ऐसी वस्तुओं का पता लगाया जिसका संबंध संभवत: डूबे जहाज से हो।

उसने बताया कि 17 मई को चीनी मात्स्यिकी जहाज लू पेंग युआन 028 जहाज के डूबने की खबर मिलने के साथ ही भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 900 समुद्री मील दूर दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपने टोही विमान को लगा दिया।

डूबे चीनी जहाज के चालक दल के सदस्यों में चीन, इंडोनेशिया और फिलिपींस के नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने कहा, ‘समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने में भरोसेमंद और जिम्मेदार साझेदार के रूप में नौसेना ने तलाश एवं बचाव प्रयासों में तालमेल स्थापित किया और घटनास्थल पर पीएलए नौसेना के जंगी जहाजों का मार्गदर्शन किया।’

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement