facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

MP: हुकुमचंद मिल मजदूरों को मिलेगा बकाया पैसा, CM मोहन यादव ने दी मंजूरी

Advertisement

बीते 30 सालों में हुकुमचंद मिल के 6,000 में से 2,000 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है और उनमें से अनेक के परिजन अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं।

Last Updated- December 19, 2023 | 6:45 PM IST
Hukumchand Mill workers will get outstanding money, CM Mohan Yadav approved

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में करीब तीन दशकों से बंद पड़ी प्रसिद्ध हुकुमचंद मिल के कामगारों को उनका बकाया पैसा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को मिल मजदूरों और उनके परिवारों को देने के लिए 464 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए।

गत एक दिसंबर को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर के एकल पीठ ने आदेश दिया था कि उक्त राशि मजदूरों के खाते में जमा करवा दी जाए। उसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

इंदौर की सबसे बड़ी मिलों में से एक हुकुमचंद मिल को उसके प्रबंधन ने 1991 में बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया था। उस समय मिल में करीब 6,000 श्रमिक काम करते थे। इन श्रमिकों ने अपने बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य लेनदारियों के लिए लंबा संघर्ष किया।

2007 में उच्च न्यायालय ने मजदूरों को 229 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया था। यह राशि मिल की 42.5 एकड़ जमीन बेचकर दिया जाना था लेकिन प्रदेश सरकार ने मिल की जमीन को अपने अधीन बताकर इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। हालांकि 2018 में उच्च न्यायालय ने इस जमीन पर प्रदेश सरकार के दावे को खारिज कर दिया था।

हुकुमचंद मिल के मजदूर नेता नरेंद्र श्रीवंश ने कहा कि मिल बंद होने के बाद मजदूरों और उनके परिजनों को जिस कठिनाई का सामना करना पड़ा वह कल्पना से परे है। तीन दशक पहले छह हजार श्रमिकों के एक दिन में बेरोजगार हो जाने की कल्पना ही बताती है कि हालात कितने भयावह रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि इतने अरसे बाद ही सही लेकिन पैसे मिलने की बात से मजदूर और उनके परिजन प्रसन्न हैं।

गौरतलब है कि बीते 30 सालों में मिल के 6,000 में से 2,000 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है और उनमें से अनेक के परिजन अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement