facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

राजस्थान से मॉनसून लौटना शुरू, पंजाब-गुजरात से भी जल्द वापसी के आसार; अधिक बारिश से खरीफ को फायदा

Advertisement

अच्छी बारिश के कारण खरीफ को बोआई को समर्थन मिला, इस क्रम में 5 सितंबर तक खरीफ फसल की बोआई करीब 1,105.4 लाख हेक्टेयर हुई

Last Updated- September 14, 2025 | 9:53 PM IST
Weather today, Aaj ka mauam
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से आज वापस लौटना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस मॉनसून ने निर्धारित वापसी की तारीख 17 सितंबर से तीन दिन पहले 14 सितंबर को वापस लौटना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अगले दो -तीन दिनों में वापसी के लिए राजस्थान के अन्य हिस्सों और पंजाब व गुजरात के कुछ हिस्सों से अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।

मॉनसून की वापसी शुरू होने के बावजूद ज्यादातर विशेषज्ञों ने कहा कि यह मॉनसून सत्र की वापसी का सूचक नहीं है। मॉनसून सत्र की समाप्ति 30 सितंबर को होगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 20 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मान लिया है कि पश्चिम राजस्थान से मॉनसून की वापसी होनी है। इसका कारण यह है कि समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर विपरीत चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, साथ ही इस क्षेत्र में बीते पांच दिनों से कोई बारिश नहीं हुई है और मध्य क्षोभमंडल तक के क्षेत्र के वातावरण में नमी कम हो गई है।

आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में 1 जून से 13 सितंबर तक 840.3 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 784.3 मिलीमीटर होती है। लिहाजा इस अवधि में 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। क्षेत्र-वार आधार पर 1 जून से 13 सितंबर के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून की पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में करीब 20 प्रतिशत कमी थी जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में करीब 32 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, मध्य भारत में करीब 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई व भारत के दक्षिण प्रायद्वीप में करीब 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

अच्छी बारिश के कारण खरीफ को बोआई को समर्थन मिला। इस क्रम में 5 सितंबर तक खरीफ फसल की बोआई करीब 1,105.4 लाख हेक्टेयर हुई और यह बुआई बीते साल की अवधि की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है। इसमें धान की बोआई करीब 438.2 लाख हेक्टेयर भूमि पर हुई और यह बीते साल की तुलना में 4.7 प्रतिशत अधिक है। मक्का की बोआई करीब 94.6 लाख हेक्टेयर में हुई और बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि की तुलना में 12.2 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement