facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

मिशन 3,000 अभी पटरी पर, कुछ परियोजनाओं के पूरा होने पर माल ढुलाई में होगी बढ़ोतरी: वैष्णव

Advertisement

इस वित्त वर्ष में मंत्रालय ने पहली बार 1,600 एमटी माल ढुलाई की है, लेकिन मिशन 3,000 के तहत लक्ष्य पूरा करने  के लिए अगले 5 साल में ढुलाई दोगुनी करनी होगी।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:33 PM IST
Railway

रेल से माल ढुलाई सुस्त रहने के कारण हो रही आलोचना के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रालय का प्रमुख कार्गो दृष्टिपत्र मिशन 3,000 अभी पटरी पर है और आगे चलकर माल ढुलाई में जोरदार बढ़ोतरी होगी। 

मिशन के तहत सरकार 2030 तक रेल से 3,000 मिलियन टन (एमटी) ढुलाई का लक्ष्य हासिल करना चाहती है। 

वैष्णव ने नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मिशन 3,000 पर अभी भी काम चल रहा है। कुछ परियोजनाएं हैं, जिनके पूरा होने पर माल ढुलाई में  भारी वृद्धि होगी। उदाहरण के लिए जब सोननगर अंडाल चतुर्भुज परियोजना पूरी हो जाएगी, लोडिंग में जोरदार बढ़ोतरी होगी। इसी तरह से कुछ अन्य परियोजनाएं हैं। इस सेक्टर की पहले उपेक्षा की गई। अब हम हर साल 2.5 लाख करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं।’

इस वित्त वर्ष में मंत्रालय ने पहली बार 1,600 एमटी माल ढुलाई की है, लेकिन मिशन 3,000 के तहत लक्ष्य पूरा करने  के लिए अगले 5 साल में ढुलाई दोगुनी करनी होगी। शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद इस सेक्टर पर नजर रखने वालों ने कहा कि माल ढुलाई की वृद्धि दर अपेक्षाकृत कम रही है, खासकर ऐसी स्थिति में जब रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई का लक्ष्य 15 एमटी घटाकर 1,635 एमटी कर दिया था।  2025-26 के लिए 1,700 एमटी लक्ष्य रखा गया है। 

यह वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान से 4 प्रतिशत ज्यादा है। कोविड-19 के बाद रेलवे पर अस्थायी रोक लगने के बाद हर साल माल ढुलाई में दो अंकों की वृद्धि हुई है और ढुलाई 1,500 एमटी के महत्त्वपूर्ण पड़ाव को पार कर गई है।  चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई में महज 2.9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। वैष्णव के मुताबिक नेटवर्क में कुछ बाधाएं हैं, जिन्हें दूर कर लेने के बाद रेलवे की माल ढुलाई गति पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार 6 हाइड्रोजन ट्रेनों और नमो भारत ट्रेन लाए जाने पर कम कर रही हैं, जो गैर वातानुकूलित होंगी। 

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement