facebookmetapixel
Advertisement
मध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’

Manipur Violence : इंफाल पश्चिम जिले में रविवार को प्रतिबंधों में ढील

Advertisement

अधिसूचना के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Last Updated- July 02, 2023 | 8:35 AM IST
Manipur violence

जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में रविवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत लागू प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

मणिपुर में तीन मई को बहुसंख्यक मेइती और अल्पसंख्यक कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद मणिपुर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लागू की गई थीं।

इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एन जॉनसन मीतेई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, “इंफाल पश्चिम जिले के सभी क्षेत्रों में आम लोगों के घरों से बाहर निकलने पर लगाए गए प्रतिबंध में रविवार दो जुलाई को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक ढील दी जाएगी।”

अधिसूचना के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि लोगों को दवाओं और भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की सुविधा देने के लिए भी प्रतिबंध में ढील देना आ‍‍वश्यक है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 8:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement