Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी।
नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। बीस नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।
चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा), राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा), , मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा), जयकुमार रावल (भाजपा)
पंकजा मुंडे (भाजपा), अतुल सावे (भाजपा), चंद्रकांत पाटिल (भाजपा), गिरीश महाजन (भाजपा), गणेश नाइक (भाजपा), अशोक उइके (भाजपा) , आशीष शेलार (भाजपा), शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा), जयकुमार गोरे (भाजपा), संजय सावकरे (भाजपा), नितेश राणे (भाजपा), आकाश फुंडकर (भाजपा),
गुलाबराव पाटिल (शिवसेना), दादा भुसे (शिवसेना) , संजय राठौड़ (शिवसेना), उदय सामंत (शिवसेना), शंभूराज देसाई (शिवसेना), संजय शिरसाट (शिवसेना), प्रताप सरनाईक (शिवसेना), भरत गोगावले (शिवसेना), प्रकाश अबितकर (शिवसेना)
धनंजय मुंडे (राकांपा), हसन मुश्रीफ (राकांपा), दत्तात्रय भरणे (राकांपा), अदिति तटकरे (राकांपा), मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा), माणिकराव कोकाटे (राकांपा), नरहरि झिरवाल (राकांपा), बाबासाहेब पाटिल (राकांपा)
महाराष्ट्र कैबिनेट के राज्य मंत्री :
माधुरी मिसाल (भाजपा), पंकज भोयर (भाजपा), मेघना बोर्डिकर (भाजपा)
आशीष जायसवाल (शिवसेना), योगेश कदम (शिवसेना)
इंद्रनील नाइक (राकांपा)