facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदो

Mahadev App case: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ FIR

Advertisement

महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान सीएम को किया था।

Last Updated- March 17, 2024 | 3:05 PM IST
Bhupesh Baghel

Mahadev App Case में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है, यह मामला 4 मार्च को भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप्लिकेशन के कथित अवैध संचालन में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की भी जांच कर रहा है, जिसमें कथित तौर पर छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेता और नौकरशाह शामिल हैं।

फरवरी में केंद्रीय एजेंसी ने मामले में नौवीं गिरफ्तारी की। ईडी ने पहले कहा था कि ऐप से आए कथित अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था। बॉलीवुड अभिनेताओं सहित कई मशहूर हस्तियों को एजेंसी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म और भुगतान के तरीके के साथ उनके संबंधों पर पूछताछ के लिए बुलाया था।

अब तक, ईडी ने दो आरोपपत्र दायर किए हैं, जिनमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप के दो मुख्य प्रमोटरों – सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ आरोप पत्र शामिल हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने पहले आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि चंद्राकर की शादी फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमा में हुई थी और इस आयोजन पर लगभग 200 करोड़ रुपये की नकद राशि खर्च की गई थी। इसमें कहा गया है कि चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए थे और शादी में प्रस्तुति देने के लिए मशहूर हस्तियों को भुगतान किया गया था। एजेंसी के अनुसार, मामले में अपराध से अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है।

पिछले साल नवंबर में, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले, ईडी ने दावा किया था कि फोरेंसिक विश्लेषण और असीम दास के बयान से तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल की भूमिका पर सवाल उठे थे, बयान के मुताबिक महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान सीएम को किया था।

बघेल ने इन आरोपों को उनकी छवि “खराब” करने का प्रयास बताया था, जबकि कांग्रेस ने इसे भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की “प्रतिशोध की राजनीति” का परिणाम बताया था।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement