मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़

Chhaava: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने का फैसला

Chhaava: MP CM Yadav ने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में जबरदस्त संघर्ष किया और अंततः: अपने राष्ट्र तथा धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- February 20, 2025 | 6:33 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को छत्रपती शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर हिंदी फिल्म ‘Chhaava’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। यह फिल्म छत्रपती शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

जबलपुर में यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में जबरदस्त संघर्ष किया और अंततः: अपने राष्ट्र तथा धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ देशभक्ति का संदेश प्रसारित करती है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को संभाजी महाराज के देशप्रेम से अवगत कराती है और उनके जीवन की अहम घटनाओं को चित्रित करती है।

 

First Published : February 20, 2025 | 6:32 AM IST