facebookmetapixel
19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमानMRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलानथोक से खुदरा तक तेजी से गिरी महंगाई दर – आखिर क्या हुआ अक्टूबर में?आंध्र प्रदेश में 10 साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: करण अदाणीCapillary Technologies IPO: सॉफ्टवेयर कंपनी का आईपीओ खुला, अप्लाई करना ठीक रहेगा या करें अवॉइड ?Tata Steel के Q2 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज एक्टिव; मोतीलाल ओसवाल ने ₹210 का अपसाइड टारगेट दियाInfosys के ₹18,000 करोड़ के ‘बायबैक’ की रिकॉर्ड डेट आज: जानें निवेशक कब कर पाएंगे शेयर टेंडर

Lok Sabha Polls 2024: पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के 12 राज्यों के BJP नेता गुवाहाटी में करेंगे बैठक

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीट हैं, जिनमें असम में सबसे ज्यादा 14 सीट हैं।

Last Updated- July 06, 2023 | 12:04 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

Lok Sabha Polls 2024: पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 12 राज्यों के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के संबंध में रणनीति बनाने के लिए गुरुवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी के सांसद तथा विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे।

भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष भाबेश कालिता ने बताया कि दिन भर चलने वाली क्षेत्रीय समिति की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार रात पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जून में एक महीने तक चलाए गए ‘महा जन संपर्क अभियान’ के प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीट हैं, जिनमें असम में सबसे ज्यादा 14 सीट हैं। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर तथा त्रिपुरा में दो-दो सीटें हैं, जबकि मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम में एक-एक सीट है।

पूर्वी राज्यों में पश्चिम बंगाल में 42 सीट, बिहार में 40 सीट, ओडिशा में 21 और झारखंड में 14 सीट हैं। बैठक में मिजोरम में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राज्यों के नेता सात जुलाई को नई दिल्ली में और दक्षिणी राज्यों के नेता आठ जुलाई को हैदराबाद में मुलाकात करेंगे।

First Published - July 6, 2023 | 12:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट