भारत

1962 के बाद कर्नाटक में सबसे अधिक महिला विधायक

Published by
समरीन वानी
Last Updated- May 14, 2023 | 11:30 PM IST

कर्नाटक के मतदाताओं ने 11 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई है। साल 1962 के बाद यह सबसे अधिक संख्या है, जब 18 महिलाएं विधायक के रूप में चुनी गई थीं। इस बार जीतने वाली महिलाओं में चार कांग्रेस की हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी की चार महिलाओं ने जीत दर्ज की है। वहीं, जनता दल (सेक्यूलर) की एक और एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार भी इस चुनाव में विजेता बनी हैं।

इस बार चुनाव में 185 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने 224 सीटों के इस चुनाव के लिए क्रमशः 12 और 11 महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा था। इससे पिछले चुनाव यानी 2018 में मतदाताओं ने विधानसभा के लिए सिर्फ 7 महिलाओं को चुना था। 219 महिला उम्मीदवारों में से यह सिर्फ 3.1 फीसदी था।

जीतने वाली कांग्रेस उम्मीदवारों में बेलगाम ग्रामीण से लक्ष्मी हेब्बलकर, कोलार गोल्ड फील्ड्स से रूपा कला एम, मुदिगेरे से नयना मोतम्मा और गुलबर्गा उत्तर से कनीज फातिमा शामिल हैं।

First Published : May 14, 2023 | 11:30 PM IST