भारत

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस नियुक्त

Published by
भाषा
Last Updated- February 18, 2023 | 10:11 AM IST

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्विटर पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मिश्रा के नाम की सिफारिश पिछले साल 13 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए की गई थी। वर्ष 1961 में जन्मे न्यायमूर्ति मिश्रा पिछले साल दिसंबर में 61 साल के हो गए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

कानून मंत्री रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।’’ कानून मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

First Published : February 18, 2023 | 10:11 AM IST