बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) के एक हालिया स्टडी में पाया गया कि लगभग आधे भारतीय उपभोक्ता आदतन, अक्सर बिना किसी खास इरादे के अपना स्मार्टफोन चलाना शुरू कर देते हैं।
BCG के सेंटर फॉर कस्टमर इनसाइट्स इंडिया की प्रमुख कनिका सांघी के अनुसार, लगभग 50% बार, उपभोक्ताओं को यह समझ नहीं आता कि वे अपना फोन क्यों उठाते हैं – यह बस एक आदत है।
“रीइमैजिनिंग स्मार्टफोन एक्सपीरियंस: हाउ सर्फेस कैन मेक फोन्स स्मार्टर” टाइटल वाली स्टडी, स्मार्टफोन के उपयोग को तीन प्रकारों में बांटती है: पहले से निर्धारित, कुछ नया सर्च करने के लिए और एकाएक इस्तेमाल करने लगना।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) द्वारा आयोजित इस स्टडी में 1,000 से अधिक यूजर्स के क्लिक और स्वाइप डेटा का विश्लेषण किया गया और देखा गया कि भारत में लोग अपने स्मार्टफोन का उपयोग कैसे करते हैं।
रिपोर्ट से पता चला कि उपभोक्ता लगभग 55% समय अपने फोन उठाने के इरादे के बारे में अनिश्चित थे, जबकि 50% समय वे इसके बारे में स्पष्ट थे। इसके अतिरिक्त, 5 से 10% समय, उपभोक्ताओं को अपने उद्देश्य पर कुछ स्पष्टता थी।
औसतन, स्मार्टफोन यूजर्स दिन में 70 से 80 बार अपना फोन चेक करते हैं। स्मार्टफोन जिस काम के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, उनमें शामिल है सामाजिक मेलजोल, खरीदारी, सर्च और गेमिंग।
रिपोर्ट में स्ट्रीमिंग और शॉपिंग जैसे विभिन्न कामों के लिए स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला गया है। इससे पता चला कि यूजर्स अपना लगभग आधा समय स्ट्रीमिंग ऐप्स पर बिताते हैं, जिसमें गेमिंग और शॉपिंग का प्रतिशत 5-8% है।
इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि 84% यूजर्स जागने के 15 मिनट के भीतर अपने फोन को चेक करते हैं। इसमें AI वाली लॉक स्क्रीन पर भी चर्चा की गई, जो यूजर्स को ऐप खोले बिना सीधे होम स्क्रीन से फीचर एक्सेस करने की अनुमति देगी।