facebookmetapixel
तकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धारEditorial: भारत–अमेरिका ट्रेड डील से मिली बड़ी राहत, जारी रहें सुधारBudget 2026: कर सुधारों के जरिए निश्चितता और भरोसे की ओर एक सुधारात्मक कदम

भारत ने G20 समिट में अभूतपूर्व सहमति बना कर विश्व को दिया मजबूत संदेश: पीयूष गोयल

मंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी कंपनियों को सहयोग और साझेदारी के जरिये वैश्विक कंपनियों के साथ जुड़ने पर विचार करना चाहिए।

Last Updated- September 15, 2023 | 7:41 PM IST
Business Standard's 'Gatishakti Connect' programme: Private sector can also use the Gaatishakti platform!

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के पहले दिन अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आम सहमति बनाकर भारत ने विश्व को एक मजबूत संदेश दिया।

जी20 के सदस्य देशों ने नौ सितंबर को नयी दिल्ली घोषणापत्र अपनाया, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने के मुद्दे पर अलग-अलग वैश्विक विचारों के बीच एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

गोयल ने स्वच्छ ऊर्जा पर उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,‘‘बहुत ही विखंडित विश्व के प्रत्येक वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जी20 की भारत की अध्यक्षता की सफलता चाहते थे, और हमने शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक आम सहमति बना कर विश्व को यह मजबूत संदेश दिया कि भारत ने इसे कर लिया है।’’

‘विश्व ने भारत के सामर्थ्य को भी देखा’

उन्होंने कहा कि विश्व ने भारत के सामर्थ्य को भी देखा है, चाहे वह कोविड महामारी हो या यूक्रेन संघर्ष से उभरी चुनौतियां हों। मंत्री ने कहा, ‘‘…विश्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को देखा, विश्व को एक बेहतर समझौता मुहैया करने में सक्षम 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य को देखा।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने भारत को एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने की कोशिश का समर्थन किया, और दुर्भाग्य से इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई।

मंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी कंपनियों को सहयोग और साझेदारी के जरिये वैश्विक कंपनियों के साथ जुड़ने पर विचार करना चाहिए। गोयल ने कृषि उत्पाद निर्यातों के बारे में कहा कि कृषि से संबद्ध निर्यात पिछले साल 50 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया और आने वाले वर्षों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

First Published - September 15, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट