भारत

मेट्रो से सफर करने वालों के लिए ज़रूरी ख़बर! होली पर दोपहर दो बजे के बाद चलेगी नोएडा मेट्रो

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 23, 2024 | 3:58 PM IST

होली के अवसर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर यात्री सेवाएं 25 मार्च को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने कहा, “होली के अवसर पर – 25 मार्च, 2024 (सोमवार) दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।”

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, “मेट्रो ट्रेन सेवाएं एक्वा लाइन पर दोनों टर्मिनल स्टेशन से दोपहर दो बजे शुरू होंगी और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।”

First Published : March 23, 2024 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)