भारत

Happy Ram Navami 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

Published by
भाषा
Last Updated- March 30, 2023 | 8:50 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान राम का जीवन हर युग में मानवता के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।’’

भगवान राम के जन्म के अवसर पर हिंदू धर्म में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

First Published : March 30, 2023 | 8:50 AM IST