facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Gurugram liquor shop: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर शराब की दुकान 50 करोड़ रुपये में हुई नीलाम!

Gurugram liquor shop: गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक पर शराब की दुकान के लिए दूसरी सबसे ऊंची बोली 48.28 करोड़ रुपये की थी।

Last Updated- June 14, 2024 | 4:42 PM IST
liquor shop

हरियाणा की नई आबकारी नीति 2024-25 के तहत, सरकार ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर शराब की दुकान को 50.57 करोड़ रुपये की चौंकाने वाली रकम में नीलाम किया है, जैसा कि हिंदुस्तान टाइम्स ने रिपोर्ट किया है। गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक पर शराब की दुकान के लिए दूसरी सबसे ऊंची बोली 48.28 करोड़ रुपये की थी।

गोल्फ कोर्स वाली दुकान के लिए मिली राशि रिजर्व प्राइस से लगभग 37 प्रतिशत अधिक है। सरकारी वेबसाइट के मुताबिक रिजर्व प्राइस 31 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। रिजर्व प्राइस यानी न्यूनतम राशि होती है, जिस पर दुकान की नीलामी की जा सकती है। यह नीति, जो बुधवार को लागू हुई थी, 12 जून, 2025 तक लागू रहेगी।

हरियाणा सरकार के मुताबिक, नीलामी में सबसे ज्यादा रकम वाली 10 दुकानों में से 5 दिल्ली की सीमा के पास वाली हैं। प्रशासन अब तक शहर में 162 जोन की नीलामी कर चुका है, जिनमें 83 पश्चिम में और 79 पूर्व में हैं। इन दुकानों से सरकार को कुल 1,756 करोड़ रुपये मिले हैं। सरकार इन जोनों को आवंटित करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ई-टेंडर जारी करती रही है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह राशि रिजर्व प्राइस से 9.4 प्रतिशत ज्यादा है। आबकारी नीति के कारण गुरुग्राम में शराब की कीमतों में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानों की नीलामी का समय शुभ है क्योंकि शादी का सीजन करीब है और इससे दुकानों में मांग और ग्राहक संख्या बढ़ने का अनुमान है। गुरुग्राम पूर्व और पश्चिम के कुछ क्षेत्रों की नीलामी का अगला दौर 14 जून को निर्धारित है।

First Published - June 14, 2024 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट