facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

सरकार ला रही AI पर आचार संहिता, जिम्मेदार इस्तेमाल पर बनेगा गाइडलाइन फ्रेमवर्क

Advertisement

कृष्णन ने कहा कि नई दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले ग्लोबल एआई समिट में प्रौद्योगिकी के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

Last Updated- July 21, 2025 | 11:07 PM IST
artificial intelligence

सरकारी कार्यों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के जिम्मेदारी से उपयोग पर व्यापक दिशानिर्देशों के साथ-साथ एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए सरकार स्वैच्छिक आचार संहिता बना रही है। सरकार के वरिष्ठ अ​धिकारी ने यह जानकारी दी

नई दिल्ली में आयोजित अभय त्रिपाठी स्मारक व्याख्यान में बोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने कहा, ‘यूरोपीय संघ द्वारा एआई को विनियमित करने के लिए जोखिम और जोखिम-आधारित मूल्यांकन आधार का काम कर रहा है। हम भी इस पर काम कर रहे हैं।’

कृष्णन ने कहा कि सरकार एक ऐसा मॉडल भी तैयार करना चाहती है जहां आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और बड़े भाषा मॉडल विकसित करने वाली कंपनियों तथा एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री बनाने वाली कंपनियों या व्य​क्तियों के बीच राजस्व बांटा जा सके।

उन्होंने कहा कि देश में एआई में नवाचार को अपनाना न केवल इसे शासन स्तर पर लागू करने और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह अगली पीढ़ी के एआई मॉडल अपनाने और देश भर में इसका व्यापक प्रभाव सुनिश्चित करने का मौका है। कृष्णन ने कहा कि नई दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले ग्लोबल एआई समिट में प्रौद्योगिकी के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement