facebookmetapixel
Advertisement
Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाह

GBC: यूपी में पीएम मोदी ने 10.11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंड़ी

Advertisement

UP GBC : यूपी अब पूरे देश में पर्यटन हब के तौर पर उभर रहा है। देश भर के लोग आज वाराणसी और अयोध्या आने को उत्सुक हैं।

Last Updated- February 19, 2024 | 8:43 PM IST
यूपी में पीएम मोदी ने 10.11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंड़ी, GBC: PM Modi flags off projects worth Rs 10.11 lakh crore in UP

GBC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 10.11 लाख करोड़ रुपये की 14,000 से अधिक औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा आज जो आधारशिला रखी जा रही है वो देश व प्रदेश के विकास की आधारशिला बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है और देश के बाकी राज्यों को भी राजनीति छोड़ इससे सीख लेनी चाहिए।

हर राज्य अपनी अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखें

सभी राज्यों को अपनी-अपनी अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर बनाने में जुटना चाहिए। उत्तर प्रदेश के बदली दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 7-8 साल पहले सोच भी नहीं सकते थे कि यहां भी निवेश व नौकरी को लेकर ऐसा माहौल बनेगा। चारों ओर अपराध, दंगे, छिनैती यही खबरें थीं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश हो रहा है। अब यहां उद्योगों के लिए रेड कारपेट कल्चर बन गया है।

उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां क्राइम कम हुआ व बिजनेस कल्चर का विस्तार हुआ है। बीते सात साल में व्यापार, विकास व विश्वास का माहौल बना है। यूपी से होने वाले एक्सपोर्ट दो गुना हुआ तो बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन में प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

डबल इंजन सरकार से MSME को मिली ताकत

आज देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देश की पहली रैपिड रेल, डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा यूपी में है। यहां इन सब सुविधाओं के चलते यातायात तेज व सस्ता हुआ है। छोटे व लघु उद्योगों के महत्व पर उन्होंने कहा कि यह विकसित यूपी की ताकत है। डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रदेश में एमएसएमई का अभूतपूर्व विस्तार हुआ व उनको ताकत दी गयी। डिफेंस कॉरिडोर व इकोनॉमिक कॉरिडोर से एमएसएमई का विस्तार हुआ। प्रदेश के हर इलाके के अनूठे उत्पादों को ओडीओपी से जोड़कर सशक्त किया गया है।

मोदी ने समझाया चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का महत्व

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आयोजित इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी जम कर हमले किए और मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताते हुए इसका महत्व समझाया। उन्होंने हाल ही में चौधरी चरण सिंह को दिए गए भारत रत्न की उपाधि का महत्व बताते हुए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अभी हमें चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला जो देश के करोड़ों मजदूरों व किसानों का सम्मान है पर दुर्भाग्य से ये बात कांग्रेस व विरोधी दलों को समझ में नहीं आयी।

कांग्रेस ने संसद में चरण सिंह पर बोलने में व्यवधान दिया। ये लोग किसान मजदूर गरीब का सम्मान करना नहीं जानते। पहले ये लोग यह सम्मान अपने घर के लोगों को ही देते थे। चौधरी चरण सिंह के जीवन में कांग्रेस ने सौदेबाजी की कोशिश की पर उन्होंने नहीं माना। हम उनका नाम लेकर देश के किसानों को सशक्त कर रहे है और उन्हें सम्मान दे रहे हैं।

जीवन आसान होगा तो कारोबार करना भी आसान होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि आमतौर पर चुनाव के समय लोग नए निवेश से बचते हैं पर भारत ने ये धारणा भी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए नयी सोच व दिशा भी चाहिए। देश में जिस प्रकार की सोच आजादी के बाद के अनेक दशकों तक रही उसके चलते ये संभव ही नहीं था। वो सोच थी देश के कुछ चुनिंदा शहरों के विकास व वहां नौकरी के अवसर उपलब्ध करा देने की। इसके चलते देश का बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रह गया। मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पुरानी राजनीतिक सोच को बदल दिया और हम जीवन आसान बनाने में जुटे। जब जीवन आसान होगा तो कारोबार करना आसान होगा।

उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए गए। वहीं, शहरों में रहने वाले मिडिल क्लास के लिए अपने घर का सपना पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ की मदद दी गई। आयकर में कमी की गयी तो उसका भी लाभ मध्यम वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले दो लाख की आय पर ही आयकर था पर भाजपा की सरकार में सात लाख की आय भी करमुक्त है। हाल में संपन्न विकसित भारत संकल्प यात्रा में यूपी के लाखों लाभार्थियों को कल्याण की योजनाओं से जोड़ा है।

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव पहुंची

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव पहुंची। यही सच्चा सामाजिक न्याय और सेकुलरिज्म है। पहले लोगों को अपने हक के लिए लाइन लगानी पड़ती थी पर अब सरकार खुद दरवाजे पर आ रही है यह मोदी की गारंटी है। राशन, मुफ्त इलाज, पक्का घर, बिजली, पानी व गैस कनेक्शन ये ही मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि जिन रेहड़ी, पटरी वालों को कोई नहीं पूछता था उनकी मदद की और अब 10,000 करोड़ रुपये उन्हें स्वनिधि योजना में दिए गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के 22 लाख लोगों को भी लाभ मिला है। इन वर्गों की सालाना कमाई 23,000 रुपये बढ़ी है। इनमें 75 फीसदी लाभार्थी दलित, आदिवासी व पिछड़े हैं तो 50 फीसदी महिलाएं हैं।

पहले गारंट के अभाव में इन्हें बैंक कर्ज नहीं देते थे पर आज इनके पास मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि असली सामाजिक न्याय यही है जिसका सपना लोहिया और जेपी ने देखा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर ओर देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है पर हकीकत ये है कि दुनिया अब भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है। उन्होंने कहा कि यहां निवेशकों के चेहरों पर आशावाद दिख रहा है और इसी तरह दुनिया में कहीं भी जाइए तो भारत को लेकर एक सकारात्मकता है।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं

उत्तर प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं पर पीएम मोदी ने कहा कि अब यहां आना जाना आसान हो गया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि आजकल अमीरी का मतलब हो गया है विदेश में शादी करो। आप सभी को बच्चों की शादियां देश में करनी चाहिए और वेड इन इंडिया अभियान को बढ़ावा दें। पर्यटन स्थल पर जाएं तो बजट का दस फीसदी वहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें। इस तरह से वहां की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे यूपी में प्राकृतिक खेती हो रही है। प्रदेश का काला नमक चावल व चंदौली का ब्लैक राइस विदेश जा रहा है। उद्योगपतियों को पैकेजिंग, निर्यात आदि में किसानों की मदद करने आगे आना चाहिए व इस क्षेत्र में निवेश करना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement