facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Ganga Express Way: मात्र 8 घंटे में तय होगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी, अगले साल महाकुंभ से पहले शुरू हो जायेगी आवाजाही

Advertisement

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा यह 594 किलोमीटर का प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे (Express Way) होगा जो 12 जिलों से होकर गुजरेगा।

Last Updated- June 17, 2024 | 5:18 PM IST
Ganga Express Way

Meerut to Prayagraj Route: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Express Way) पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा यह 594 किलोमीटर का प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे (Express Way) होगा जो 12 जिलों से होकर गुजरेगा।

गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Express Way) बन जाने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी 8 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी इसे तय करने में 11-12 घंटे का समय लगता है। गंगा एक्सप्रेस वे का काम 36,000 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है और इसे अदाणी ग्रुप (Adani Group) के साथ मुंबई की आरईबी इंफ्रा बना रही हैं।

इस एक्सप्रेस वे की नोडल एजेंसी यूपी इंडस्ट्रियल एंड एक्सप्रेस वेज अथारिटी (APEDA) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सहित पूर्वांचल व प्रदेश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए इसे प्रदेश के अन्य एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा।

गंगा एक्सप्रेस वे को लखनऊ से भी जोड़ा जाएगा

गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Express Way) को राजधानी लखनऊ से भी जोड़ा जाएगा। इसे उन्नाव के पास लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद गंगा एक्सप्रेस वे बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के साथ ही लखनऊ से भी जुड़ जाएगा।

क्या है गंगा एक्सप्रेस वे की खासियत?

इस एक्सप्रेस वे पर 16 फ्लाईओवर और 8 रेल ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। शाहजहांपुर के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है जहां लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। इसे दिल्ली से आ रहे यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ ही पूर्वांचल और आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा।

इस एक्सप्रेस वे के किनारे 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियारा भी बनाया जा रहा है जहां उद्योगों के साथ ही लाजिस्टिक हब व वेयरहाउस बनेंगे। औद्योगिक गलियारा मेरठ, हापुड़, बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में बनेगा।

एक्सप्रेस वे से प्रदेश के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा , संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, और प्रयागराज जिले जुड़ेंगे।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 5:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement