facebookmetapixel
दिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकताVisa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभबिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनीIndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे पर पड़ा भारी असर, लाभ 91% घटकर ₹128 करोड़ पर पहुंचाविदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्जपेमेंट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड खत्म होने से फिनटेक फर्मों के राजस्व पर मामूली असर भारत ब्राजील से तेल की खरीद दोगुनी करेगा, BPCL-पेट्रोब्रास 78 करोड़ डॉलर के समझौते पर करेंगे हस्ताक्षरअमीर निवेशकों की पसंद बने AIF, निवेश प्रतिबद्धता 16 लाख करोड़ रुपये के पारमुक्त व्यापार समझौते के करीब भारत और यूरोपीय यूनियन, 27 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलान

G20 Summit: राष्ट्रपति के जी20 डिनर में शामिल होंगी ममता बनर्जी

राष्ट्रपति शनिवार को विश्व के नेताओं के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

Last Updated- September 08, 2023 | 1:37 PM IST
West Bengal CM Mamata Banerjee

G20 Summit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान बनर्जी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगी।

यह भी पढ़ें : G20: दिल्ली में जी20 नेताओं का स्वागत शुरू, समिट से पहले आज मोदी- बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक

राष्ट्रपति शनिवार को विश्व के नेताओं के G20 Summit के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी पहले शनिवार को नयी दिल्ली की यात्रा करने वाली थीं, लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में उड़ानों की आवाजाही के नियमन के कारण इसे शुक्रवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता लौटेंगी।

First Published - September 8, 2023 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट