facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Diwali 2025: पीएम मोदी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स अपनाने की अपील

Diwali 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व "सत्य की शाश्वत विजय का पवित्र प्रतीक" है।

Last Updated- October 20, 2025 | 11:11 AM IST
PM Modi

Diwali 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएं। यह प्रकाश पर्व हमारे जीवन को सद्भाव, खुशी और समृद्धि से आलोकित करे। चारों ओर सकारात्मकता की भावना बनी रहे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व “सत्य की शाश्वत विजय का पवित्र प्रतीक” है। उन्होंने कहा, “सत्य, धर्म और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पवित्र प्रतीक दीपावली के भव्य पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। दीपों का यह पर्व केवल दीप जलाने की परंपरा नहीं, बल्कि आत्मा में आशा की किरण, समाज में समरसता की स्पंदन और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का संकल्प है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से हमारे घर ही नहीं, हमारे हृदय भी आलोकित हों और हर जीवन में आस्था, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही मेरी प्रार्थना है। जय जय सियाराम।”

स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से ‘स्वदेशी’ उत्पादों को खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में हमें 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें—यह स्वदेशी है! आपने क्या खरीदा, यह सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें, ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोमवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी से अपील की कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें और त्योहार को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।

First Published - October 20, 2025 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट