facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Digital blackout: 2024 में भारत में 84 बार इंटरनेट हुआ बंद, दुनिया में दूसरे नंबर पर

Advertisement

डिजिटल दुनिया में संकट: इंटरनेट बंदी का बढ़ता चलन

Last Updated- February 25, 2025 | 10:58 PM IST
Red sea cable cut

ऐसे दौर में जब दुनिया डिजिटल हो गई है और इंटरनेट के बिना जीवन लगभग अधूरा समझा जाने लगा है, यदि आभासी दुनिया से संपर्क कट जाए तो क्या हो, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं जब विभिन्न कारणों से इंटरनेट ठप होने या बंद कर दिए जाने से दुनियाभर में हलचल मच गई।

ग्लोबल टेक पॉलिसी एवं इंटरनेट राइट्स एडवोकेसी ग्रुप एक्सेस नाउ तथा कीप इट ऑन अभियान के अनुसार पिछले वर्ष दुनिया के 54 देशों में इंटरनेट बंदी की 296 घटनाएं हुईं, जिनमें डिजिटल बंदी की 84 घटनाओं के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा जबकि 85 बार डिजिटल ब्लैकआउट के साथ म्यांमार पहला देश रहा। पाकिस्तान में 21 बार इंटरनेट बंदी का सामना करना पड़ा।

साल 2024 में विभिन्न प्रकार के संघर्ष के कारण 103 बार इंटरनेट ब्लैकआउट हुआ जबकि 24 देशों को स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शनों के कारण 74 बार इस स्थिति का सामना करना पड़ा। भारत, अल्जीरिया, जॉर्डन, केन्या, इराक, मॉरिटेनिया और सीरिया में परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 16 बार इंटरनेट संपर्क काटा गया जबकि अजरबैजान, कोमोरोस, भारत, मॉरिटेनिया, मोजाम्बिक, पाकिस्तान, युगांडा और वेनेजुएला आदि में चुनावों में गड़बड़ी से बचने के लिए 12 बार इंटरनेट बंद किया गया।

भारत की स्थिति

वर्ष 2023 के मुकाबले में इंटरनेट शटडाउन में भारी कमी आने के बावजूद वर्ष 2024 में देश को विभिन्न कारणों से 84 बार इंटरनेट बंदी का संकट देखना पड़ा। पिछले साल देश भर के 16 राज्यों में लोगों को इंटरनेट बंद होने की स्थिति का सामना करना पड़ा। इस मामले में हरियाणा में मणिपुर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर शीर्ष पर रहे। देश में कुल इंटरनेट शटडाउन की 84 में से 41 घटनाएं विरोध प्रदर्शनों तथा 23 घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा के कारण हुईं।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement