facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

Delhi: आसानी से मिलेगी DPCC से एनओसी, रेस्तरां व होटल कारोबार करना होगा आसान

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 5:34 PM IST
Ind vs Pak Match: Hotel owners brawl in Ahmedabad, room rent of 5000 reaches up to 1 lakh
Creative Commons license

दिल्ली में रेस्तरां व होटल क्षेत्र में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए जरूरी लाइसेंस मंजूरी लेना आसान कर दिया गया है। इसके तहत उद्यमियों के आवेदनों का निपटारा एक समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। तय समय सीमा के भीतर नियम अनुरूप आवेदन के दस्तावेजों पर अधिकारियों द्वारा निर्णय न लेने पर आवेदन को डीम्ड अप्रूवल (स्वत:मंजूरी) मिल जाएगा।

लाइसेंस प्रक्रिया होगी आसान

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल के निर्देश पर रेस्तरां व होटल उद्योग को कारोबारी सुगमता प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों की एक बैठक हुई थी। जिसमें ईटिंग, लॉजिंग/बोर्डिंग इस्टेबलिशमेंट (eating, lodging/boarding establishment) को गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के यूनीफाइड पोर्टल के तहत लाइसेंस को मंजूरी देने को सरल, संक्षिप्त और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने पर चर्चा की गई।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मिलेगा 10 दिन

साथ ही लाइसेंस के आवेदन का निपटारा करने के लिए एक समय सीमा तय की गई है। इसके तहत लाइसेंस के लिए आवेदन के दस्तावेजों की जांच 10 दिन के भीतर करनी होगी। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर आवेदक को इसे दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि आवेदक 15 दिनों के भीतर कमियों को दूर करने में विफल रहता है, तो आवेदन सिस्टम द्वारा स्वत: अस्वीकृत होना चाहिए और इसकी सूचना के लिए एक एसएमएस/ईमेल आवेदक के पास स्वत: ही जाना चाहिए कि उसकी कमियों को दूर न करने के कारण उसके आवेदन को निरस्त कर दिया गया और यदि वह चाहे तो पूरे दस्तावेजों के साथ नए सिरे से आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर RBI ने चेताया, राज्यों के लिए खड़ी हो सकती है परेशानी

निर्णय न लेने पर मिल जाएगा डीम्ड अप्रूवल

DPCC को आवेदकों को जरूरी एनओसी दस्तावेजों में कमियां दूर होने के 21 दिन के बाद जारी करनी होगी। अगर आवेदन के सभी दस्तावेज पूर्ण और सही हैं तो 21 दिन के भीतर आवेदन पर निर्णय नहीं होने पर इसे स्वत: मंजूर माना जाएगा और इस संबंध में सिस्टम स्वत: अनुमति आवेदक को भेज देगा। अधिकारी ने कहा कि आवेदन के निपटारे के लिए तय की गई समय-सीमा का अनुपालन करने में विफल रहने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement