Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल रात (19 जून) गर्मी से कुछ राहत मिली। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम कूल-कूल हो गया। वहीं, कई जगहों पर तेज हवाओं ने भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि गुरुवार को भी राष्टीय राजधानी समेत NCR का मौसम ठंडा रह सकता है। साथ ही आज (20 जून) दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।
Light to moderate intensity rain and gusty winds with speed of 30-50 Km/h would occur over and adjoining areas of many places of Delhi , NCR ( Loni Dehat, Hindon AF Station, Bahadurgarh, Ghaziabad, Indirapuram, Chhapraula, Noida, Dadri, Greater Noida, Gurugram, Faridabad,
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 20, 2024
दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री?
IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, मॉनसून 30 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। हालांकि, आज गुरुवार को भी दिल्ली में तेज हवा और हल्की बारिश आने की संभावना है।
इन राज्यों में मॉनसून ले चुका है एंट्री
मॉनसून ने 12 जून तक केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी थी।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि केरल, कर्नाटक में 21 जून से 23 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु और कराईकल में भी 22-23 जून तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही गोवा में भी इस दौरान बारिश हो सकती है।