भारत

Delhi Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, जानें आज का तापमान

Delhi Weather Today: आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कई इलाकों में आज सुबह 8 बजे के करीब विजिबिलिटी लगभग जीरो दर्ज की गई।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 30, 2024 | 12:10 PM IST

Delhi Weather Update, January 30: देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi-NCR weather today) में आज यानी मंगलवार (30 जनवरी)की सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कई इलाकों में आज सुबह 8 बजे के करीब विजिबिलिटी लगभग जीरो दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह सोमवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : Kalkaji Temple Stampede: कालकाजी मंदिर में ‘जागरण’ के दौरान बहुत भीड़ थी- पीड़ितों, मंदिर अधिकारियों ने बताई हादसे की वजह

आज का AQI

एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार सुबह 9 बजे 364 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दो दिन के लिए कोहरे से मिल सकती है राहत

IMD के अनुसार, दिल्ली वालों को बुधवार (31 जनवरी) से कोहरे से ठोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, ये राहत केवल दो दिन के लिए ही होगी। फरवरी में भी दिल्ली वालों को भीषण ठंड के साथ घने कोहरे का भी सामना करना होगा।

 

First Published : January 30, 2024 | 12:10 PM IST