भारत

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी, जानें कितना गिरा पारा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 358 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 21, 2024 | 1:25 PM IST

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम के औसत से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने रविवार को मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। उसने पहले कहा था कि शहर में 22 से 27 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है। रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 11 रेलगाड़ियां चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रेन की खिड़की से फोन चुराने आया था चोर, यात्री ने बांह पकड़कर 1 किलोमीटर तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 358 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : January 21, 2024 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)