भारत

Delhi Weather Today: घने कोहरे से धीमी हुई दिल्ली वालों की रफ्तार, वीडियो में देखें आज के मौसम का हाल

Delhi Weather Today: इस साल दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण ठंड ने करीब 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 31, 2024 | 9:20 AM IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर आज भी जारी है। बुधवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। कोहरे के कारण देश की राजधानी की रफ्तार आज धीमी पड़ गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज कोल्ड डे दर्ज किया गया।

ठंड के प्रकोप के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस साल दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण ठंड ने करीब 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी के महीने में लगभग 13 साल बाद दिल्ली में दिन और रात में इतनी ठंड पड़ी है।

यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार 28 देशों के 50 शहरों में करेगी उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रमोशन

देखें आज के मौसम का हाल

बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 30 जनवरी से 05 फरवरी 2024 के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचलप्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, इस बारिश में भीगना लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें कि नवंबर के बाद सर्दियों की बारिश अब हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला के IMD वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “”अगले 5-6 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है…31 जनवरी और 1 फरवरी को चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू जिले में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हमने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है… 3-4 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है…”

First Published : January 31, 2024 | 9:20 AM IST