भारत

Delhi Pollution: खतरनाक AQI के बीच, DU-JNU ने लिया ऑनलाइन कक्षाओं का फैसला

Delhi Pollution: डीयू ने एक अधिसूचना में बताया कि प्रत्यक्ष कक्षाएं 25 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होंगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 19, 2024 | 6:13 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 23 नवंबर तक और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “खतरनाक रूप से उच्च” स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। शाम चार बजे दिल्ली में एक्यूआई 494 था।

डीयू ने एक अधिसूचना में बताया कि प्रत्यक्ष कक्षाएं 25 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होंगी।

वहीं जेएनयू ने एक बयान में कहा कि 22 नवंबर तक विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी। बयान के मुताबिक, परीक्षा और साक्षात्कार का कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।

First Published : November 19, 2024 | 6:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)