facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Advertisement

कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के दंगा-रोधी उपकरणों से लैस जवानों को भी तैनात किया गया है।

Last Updated- March 24, 2024 | 9:22 AM IST
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, पुलिस ने आतिशी, सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया, Excise policy case: AAP protest over Kejriwal's arrest, police detained Atishi, Saurabh Bhardwaj

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘आप’ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का पुतला जलाने का फैसला किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि ‘आप’ के कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे। कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हमने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है।

हम दिल्ली पुलिस के कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करते रहेंगे। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कड़ी नज़र रखने और किसी भी विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चलने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में तुरंत सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।’’

भाजपा मुख्यालय, आईटीओ की ओर जाने वाले मार्गों और प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने पहले से ही बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है और बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं। इन स्थानों पर ‘आप’ सदस्यों के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इकट्ठा होने की संभावना है।

कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के दंगा-रोधी उपकरणों से लैस जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यातायात पुलिस से दिल्ली में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने की स्थिति में वाहनों को तुरंत किसी वैकल्पिक मार्ग की ओर भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।

मध्य दिल्ली में निदेशालय के कार्यालय और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को कड़े सुरक्षा उपायों के तहत बंद कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement