facebookmetapixel

Delhi Fire Tragedy: चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में आग लगी, कोई घायल नहीं

आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था।

Last Updated- August 03, 2024 | 12:25 PM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित कपड़े की एक दुकान में शनिवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि मोती बाजार में सुबह छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि दुकान में संभवतः शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

First Published - August 3, 2024 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट