भारत

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सतर्कता जांच में फंसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति खारिज की

केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की दूसरी बैठक में नियुक्तियों से जुड़े कई मामलों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 29, 2023 | 3:16 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा विभाग में कुछ अधिकारियों की नियुक्ति को उनके खिलाफ जारी सतर्कता जांच का हवाला देकर गुरुवार को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की दूसरी बैठक में नियुक्तियों से जुड़े कई मामलों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में, शिक्षा विभाग से कुछ ‘‘अच्छे’’ अधिकारियों को हटाने का प्रस्ताव था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताई और इसे पारित होने से रोक दिया।

First Published : June 29, 2023 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)