facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेट

अयोध्या जाने को लेकर बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कहा- समारोह के बाद…

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को नये राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ होगी तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे।

Last Updated- January 17, 2024 | 7:50 PM IST
Arvind Kejriwal in new trouble, CVC orders investigation in 'Sheeshmahal' case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह 22 जनवरी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार अयोध्या जायेंगे और वहां राममंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।

दिल्ली सरकार की तीर्थाटन योजना के तहत यहां द्वारकाधीश के लिए रवाना हो रहे वृद्धों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से (प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए) केवल एक व्यक्ति को ही अनुमति है। उन्होंने कहा था कि एक टीम व्यक्तिगत निमंत्रण देने आयेगी, लेकिन कोई नहीं आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहता हूं। मेरे माता-पिता की भी रामलला के दर्शन करने की इच्छा है। बाईस जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मैं अपनी पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता के साथ (अयोध्या) जाऊंगा।’’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को नये राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ होगी तथा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। पहले, जब ‘पीटीआई-वीडियो’ ने दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज से पूछा था कि क्या केजरीवाल इस कार्यक्रम में जायेंगे, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं मानता हूं कि (अयोध्या) जाना महत्वपूर्ण है, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां जा रहे हैं, तब वहां जाना कोई जरूरी नहीं है।’’ जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को खारिज करने के पार्टी नेतृत्व के फैसले का बचाव किया है और यह आरोप लगाया है कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है, तब भारद्वाज ने कहा कि ज्यादातर विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे अयोध्या जायेंगे।

आप नेता भारद्वाज ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल पहले ही वहां जा चुके हैं। इस बात पर बहुत अधिक विवाद नहीं होना चाहिए कि जब प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं तो आप वहां क्यों नहीं जा रहे हैं या आप उनके साथ क्यों नहीं बैठेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नाता भगवान के साथ है। आपको वह (भगवान) 22 जनवरी, या 23 जनवरी या 24 जनवरी को भी मिल जायेंगे। मैं महसूस करता हूं कि यदि आपके मन में श्रद्धा है तो कार्यालय में बैठकर प्रार्थना करने पर भी आपको वह मिल जायेंगे।’’

केजरीवाल से आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को पेशी के लिए भेजे गये समन के बारे में भी पूछा गया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, हम वह करेंगे।’’

केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उन्हें एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन महीने से भी कम समय में चौथी बार समन जारी किया है और 18 जनवरी को पेशी के लिए बुलाया है।

आप संयोजक केजरीवाल ने तीन जनवरी को तीसरी बार राज्यसभा चुनाव एवं गणतंत्र दिवस की तैयारियों का हवाला देते हुए पेश होने से मना कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी की मंशा पर सवाल उठाया था और समन पर ‘कानूनी आपत्तियों’ का हवाला दिया था।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement