facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एक जवान की मौत

Advertisement

बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद; सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए

Last Updated- March 20, 2025 | 11:00 PM IST
naxal encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में एक जवान की भी मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 26 नक्सली बीजापुर जिले में मारे गए और यहां एक जवान की जान गई, जबकि कांकेर जिले में चार अन्य नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल रोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह 7 बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान की भी मृत्यु हो गई। कांकेर जिला पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर जंगल में एक और मुठभेड़ तब हुई जब डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल का संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकला था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान की दिशा में बड़ी सफलता बताया। शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध ‘रुथलेस अप्रोच’ (बिना कोई रहम किए) से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल-मुक्त होने वाला है।’

 

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement