facebookmetapixel
30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकस

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID का बड़ा एक्शन

सीआईडी (CID) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला में गिरफ्तार किया: टीडीपी

Last Updated- September 09, 2023 | 8:39 AM IST
TDP chief Chandrababu Naidu arrested

Chandrababu Naidu Arrested In Corruption Case: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह (9 सितंबर) गिरफ्तार कर लिया गया है। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने नायडू के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई की है। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

CM नायडू के खिलाफ 2021 में एक करप्शन केस दर्ज किया गया था।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर के नंद्याल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

CID ने तड़के में किया गिरफ्तार

TDP प्रमुख को CID ने शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नांदयाल से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि उस समय नायडू शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को गिरफ्तार करने के लिए नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी।

नायडू की गिरफ्तारी को रोकने के लिए उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया । पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।

किस मामला में हुए गिरफ्तार?

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाले में मुख्य आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। इस मामले में उनपर 250 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप है। चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पूर्व सीएम के अधिवक्ताओं को कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी एफआईआर (FIR) की कॉपी और अन्य आदेशों का विवरण सौंप दिया। हालांकि, गिरफ्तारी का विरोध करते हुए चंद्रबाबू नायडू और उनके अधिवक्ताओं ने CID से प्रथम दृष्टया साक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया।

नायडू ने जांच अधिकारियों से कहा कि उनकों गिरफ्तार बिना किसी सबूत दिखाए किया गया है। उन्होंने कहा कि सबूत दिखाए जाने पर ही वह पुलिस का सहयोग करेंगे।

नायडू के बेटे भी हिरासत में

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीडीपी ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोकेश का वीडियो भी जारी किया और बताया कि पुलिस ने कहा है कि वे (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से नहीं मिल सकते हैं।

First Published - September 9, 2023 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट