facebookmetapixel
Advertisement
Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाह

CBSE Board कक्षा 6, 9 और 11 के लिए शुरू करेगा ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क’, NEP के तहत छात्रों को मिलेंगे कई फायदे

Advertisement

CBSE ने कहा कि अर्जित ‘क्रेडिट’ को छात्र के ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) में जमा किया जाएगा।

Last Updated- April 10, 2024 | 8:22 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2024: When will the UP Board result come, what is the link, more than 55 lakh students will get the latest information here UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2024-25 शैक्षणिक सत्र से प्रायोगिक रूप से कक्षा छठी, नौवीं और 11वीं के लिए ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क’ शुरू करेगा और उसने अपने संबद्ध स्कूलों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने पिछले साल स्कूल, उच्चतर और व्यावसायिक शिक्षा के निर्बाध एकीकरण को सुनिश्चित करने और छात्रों को पूर्व से अपने ‘क्रेडिट’ जमा करने की अनुमति देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के कार्यान्वयन के तहत प्राथमिक से Ph.D स्तर तक नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCRF) शुरू किया था। इसके बाद, CBSE ने भी इसे लागू करने के लिए अपना मसौदा दिशानिर्देश तैयार किया।

CBSE ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘CBSE ने मसौदा NCRF कार्यान्वयन दिशानिर्देशों को तैयार कर जारी किया, उन पर कई कार्यशालाओं में चर्चा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त की।’

पत्र में कहा गया कि इनकी प्रभावशीलता का परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए इन दिशानिर्देशों का प्रायोगिक कार्यान्वयन किया जाना है।

CBSE से संबद्ध स्कूलों में सत्र 2024-2025 के लिए छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में इसे लागू करने की योजना बनाई गई है।

CBSE ने कहा कि इस प्रायोगिक कार्यक्रम में रुचि रखने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक इस बारे में सूचित कर सकते हैं। छात्र कक्षा में पठन-पाठन, प्रयोगशाला कार्य, परियोजनाओं, खेल, प्रदर्शन कला, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), सामाजिक कार्य, व्यावसायिक शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षा से ‘क्रेडिट’ अर्जित कर सकते हैं, जिसमें प्रासंगिक अनुभव ( relevant experience) और अर्जित प्रोफेशनल स्तर शामिल हैं।

CBSE ने कहा कि अर्जित ‘क्रेडिट’ को छात्र के ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) में जमा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement