facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आतिशी को भेजा मानहानि नोटिस, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा

Advertisement

दिल्ली में 'आप' संकट का सामना कर रही है, जिस कारण वह हताशा में इस तरह के झूठे और निराधार आरोप लगा रही है।

Last Updated- April 03, 2024 | 1:56 PM IST
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, पुलिस ने आतिशी, सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया, Excise policy case: AAP protest over Kejriwal's arrest, police detained Atishi, Saurabh Bhardwaj

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को मानहानि नोटिस भेजा और अपने एक बेहद करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के दावे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक दिन पहले दावा किया था कि उनके सहित ‘आप’ के चार वरिष्ठ नेताओं को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आतिशी ने यह भी दावा किया था कि उन्हें या तो भाजपा में शामिल होने या फिर एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया था।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतिशी को मानहानि नोटिस भेज दिया गया है और उनसे अपने दावे के लिए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गयी है। उन्होंने कहा, ”आतिशी सबूत देने में विफल रहीं कि उनसे किसने, कब और कैसे संपर्क किया था। दिल्ली में ‘आप’ संकट का सामना कर रही है, जिस कारण वह हताशा में इस तरह के झूठे और निराधार आरोप लगा रही है।

लेकिन हम उन्हें बचकर नहीं जाने देंगे।” सचदेवा ने आतिशी से अपने दावे को साबित करने के लिए अपना फोन जांच एजेंसी को सौंपने को कहा। भाजपा की दिल्ली इकाई के वकील ने कहा कि पार्टी ने आतिशी को अपना बयान वापस लेने के लिए मानहानि नोटिस भेजा है। वकील ने बयान को ‘झूठा, अपमानजनक और मनगढ़ंत’ करार दिया और दावा किया कि यह बयान ‘गलत इरादे’ से दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर आतिशी अपने दावे को साबित करने में विफल रहती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 1:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement