facebookmetapixel
JioBlackRock MF ने लॉन्च किए 2 नए डेट फंड, ₹500 से SIP शुरू; इन फंड्स में क्या है खास?Titan Share: ऑल टाइम हाई पर टाटा का जूलरी स्टॉक, अब आगे क्या करें निवेशक; जानें ब्रोकरेज की रायQ3 नतीजों से पहले चुनिंदा शेयरों की लिस्ट तैयार: Airtel से HCL Tech तक, ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकBudget 2026: बजट से पहले सुस्त रहा है बाजार, इस बार बदलेगी कहानी; निवेशक किन सेक्टर्स पर रखें नजर?LIC के शेयर में गिरावट का संकेत! डेली चार्ट पर बना ‘डेथ क्रॉस’500% टैरिफ का अल्टीमेटम! ट्रंप ने भारत को सीधे निशाने पर लियाAmagi Media Labs IPO: 13 जनवरी से खुलेगा ₹1,789 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड तय; चेक करें जरुरी डिटेल्स$180 मिलियन के शेयर सौदे पर सेबी की सख्ती, BofA पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोपसोने को पछाड़कर आगे निकली चांदी, 12 साल के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड-सिल्वर रेशियोStock To Buy: हाई से 40% नीचे मिल रहा आईटी स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें; 71% तक चढ़ सकता है शेयर

भाजपा सदस्य Ramesh Bidhuri के बिगड़े बोल, लोकसभा स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

गुरुवार रात को सदन में रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था।

Last Updated- September 22, 2023 | 3:09 PM IST
Show cause notice to Ramesh Bidhuri Bidhuri, BJP seeks reply

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) द्वारा दिये गये कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रमेश बिधूड़ी ने कुंवर दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग

बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रमेश बिधूड़ी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया

अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरुवार रात को सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था।

कांग्रेस ने बिधूड़ी के निलंबन की मांग की

कांग्रेस ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बिधूड़ी के निलंबन की मांग की। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि बिधूड़ी ने ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी। दानिश अली ने कल कहा था कि भाजपा सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश

पीठासीन सभापति कोडिकुनिल सुरेश ने इस पर बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया था। कल सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने विवादित टिप्पणी सुनी नहीं है, लेकिन बिधूड़ी ने यदि कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है तो इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा था, ‘‘मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।’’ अब इस पर कांग्रेस ने बिधूड़ी के निलंबन की मांग की है।

राकांपा ने भी भाजपा सांसद बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के निचले सदन में दिये गये आपत्तिजनक बयानों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राकांपा के शरद पवार नीत खेमे के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ज्यादा खराब बात यह है कि भाजपा सांसद हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद इस तरह से बिधूड़ी को बोलने से रोकने या उनकी बात सही कराने के बजाय हंस रहे थे।’’

क्रेस्टो ने पूछा कि बिधूड़ी को अब तक निलंबित क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष को फौरन कार्रवाई करनी चाहिए। क्या भाजपा उन्हें पार्टी से निलंबित करेगी या फिर उन्हें पदोन्नत किया जाएगा?’’

क्रेस्टो ने सवाल किया, ‘‘इस तरह के व्यवहार और भाषा के लिए केवल एक चेतावनी! इतनी नरमी क्यों बरती जा रही है? क्योंकि वह भाजपा से हैं, इसलिए?’’

First Published - September 22, 2023 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट