facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Bihar Elections 2025: पीएम मोदी 24 अक्टूबर को चुनावी रण में उतरेंगे, पहली रैली समस्तीपुर में

Advertisement

Bihar Elections 2025: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री इस महीने के अंत तक कुल चार चुनावी सभाएं करेंगे।

Last Updated- October 19, 2025 | 5:15 PM IST
PM Modi
Representative Image

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री इस महीने के अंत तक कुल चार चुनावी सभाएं करेंगे।

जायसवाल के अनुसार, मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में पहली रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे समस्तीपुर जिले में स्थित कर्पूरी ग्राम जाकर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसी दिन दोपहर बाद उनकी दूसरी सभा बेगूसराय में होगी।

प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार आएंगे और मुजफ्फरपुर तथा छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। छपरा सारण जिले का मुख्यालय भी है।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री की और भी रैलियां 2, 3, 6 और 7 नवंबर को प्रस्तावित हैं। इनके स्थानों की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को बाकी 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चिराग पासवान: 14 नवंबर को मनाएंगे असली दिवाली

बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीति तेज़ हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए (NDA) पूरी तरह एकजुट है और सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को “भ्रमित गठबंधन” बताया और कहा कि 14 नवंबर को एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

चिराग पासवान ने ANI से बातचीत में कहा, “एनडीए को लेकर जितनी भी अफवाहें फैल रही थीं, मैंने पहले ही कहा था कि सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवार तय करने तक सभी फैसले सहज रूप से हो जाएंगे। महागठबंधन खुद ही भ्रम में फंसा हुआ है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार एनडीए रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हम चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। किसी भी सहयोगी दल से मेरा 1% भी विवाद नहीं हुआ है। 14 नवंबर को हम सचमुच दिवाली मनाएंगे।”

सीट बंटवारे का फार्मूला

एनडीए ने बिहार चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा भी तय कर लिया है:

पार्टी सीटें
बीजेपी 101
जदयू 101
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) 6
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) 6
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29

LJP (रामविलास) ने जारी की पहली सूची

चिराग पासवान की पार्टी ने अपने 29 में से 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें शामिल हैं:

  • राजू तिवारी – गोविंदगंज

  • संजय कुमार सिंह – सिमरी बख्तियारपुर

  • विष्णु देव पासवान – दरौली

  • सीमांत मृणाल – गढ़खा

  • सुरेंद्र कुमार – साहेबपुर कमाल

  • संजय कुमार – बखरी

  • बाबूलाल शौर्य – परबत्‍ता

  • मिथुन कुमार – नाथनगर

  • सुनील कुमार – पालीगंज

  • हुलास पांडे – ब्रह्मपुर

  • राजीव रंजन सिंह – डेहरी

  • संगीता देवी – बलरामपुर

  • रानी कुमारी – मखदुमपुर

  • प्रकाश चंद्र – ओबरा

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement