facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जाUS-Israel-Iran War: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से मचा हड़कंप, ट्रंप बोले अब चुप नहीं बैठेगा अमेरिकाडैन बेली बने जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट, अंतरराष्ट्रीय कारोबार की संभालेंगे जिम्मेदारीPM मोदी की उद्योग जगत से अपील- निवेश बढ़ाने और रिसर्च पर दें प्राथमिकता$100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? S&P की चेतावनी, इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा का खतराBank Holiday 2026: 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए आपके शहर में कब है छुट्टीस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो भारत की GDP को लगेगा 0.5% का झटका! जानिए पूरा मामला

बिहार: कांग्रेस की राज्यव्यापी यात्रा में शामिल होंगे खरगे, राहुल गांधी

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:32 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस महीने के अंत में शुरू होने वाली राज्यव्यापी यात्रा के तहत बिहार का दौरा करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) प्रमुख नियुक्त किये जाने के बाद राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खरगे ने बांका में रैली को संबोधित करने का न्योता स्वीकार कर लिया है, जहां से 28 दिसंबर को राज्यव्यापी यात्रा की शुरूआत होगी।

सिंह ने कहा, ‘‘यात्रा के पटना पहुंचने पर एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसे सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी। हालांकि, यह उनके उपलब्ध रहने पर निर्भर करेगा।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप से गया की जनसभा में मौजूद रहेंगे, जहां यात्रा के संपन्न होने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि उस वक्त भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा पर होंगे। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 3,500 किमी लंबी पदयात्रा 21 जनवरी को पठानकोट (जम्मू कश्मीर) में संपन्न होगी।

वहीं, मीडिया के एक वर्ग की खबरों अनुसार यह गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में संपन्न होगी। बिहार में यात्रा 1,000 किमी से अधिक दूरी तय करेगी और यह राज्य के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस की बिहार इकाई के नये प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार नीत सरकार के मंत्रिमंडल में सिर्फ एक पद मिलने से संतुष्ट नहीं है तथा वह और भी मंत्री पद के लिए शीघ्र ही दबाव बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महागठबंधन में एक ‘‘समन्वय समिति’’ बनाने की भी जरूरत है और दावा किया कि ‘‘यदि हम कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं हारते तो सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय रहता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम समन्वय समिति की मांग करते हैं तो हम बिहार में महागठबंधन के नेता के रूप में मुख्यमंत्री (नीतीश) के विवेक को चुनौती नहीं दे रहे होते हैं। हम सिर्फ उनकी उस पहल की ओर इशारा कर रहे हैं, जो उन्होंने 2015 में महागठबंधन बनने के बाद की थी और वह राजद तथा कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों तक से मिला करते थे।’’

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिलने की स्थिति में जनता दल (United) के द्वारा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बार-बार दबाव बनाये जाने के बारे में पूछे गये एक प्रश्न का सिंह ने जवाब नहीं दिया। वह इस विवाद में नहीं पड़े कि कांग्रेस इस शीर्ष पद के लिए राहुल के अलावा किसी अन्य को स्वीकार करेगी, या नहीं।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement