facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

बिहार बिजनेस कनेक्ट: खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन पटना में कल से

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

Last Updated- December 01, 2024 | 10:39 PM IST
Bihar Business Connect: Food Processing Investors Conference from tomorrow in Patna बिहार बिजनेस कनेक्ट: खाद्य प्रसंस्करण निवेशक सम्मेलन पटना में कल से
Photo: PTI

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए निवेशकों का सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024-वैश्विक निवेश सम्मेलन का ही हिस्सा है जिसके तहत बिहार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के संभावनाओं वाले एक उभरते क्षेत्र के तौर पर पेश किया जाएगा।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में उद्योग के दिग्गज, नीतिनिर्माता और निवेशक मिलकर सहयोग के लिए चर्चा करेंगे। घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ के दूसरे संस्करण का आयोजन 19-20 दिसंबर को करने जा रही है।

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने पिछले हफ्ते कहा था कि वैश्विक कारोबार सम्मेलन को अपार सफलता मिलेगी और 2023 के संस्करण के दौरान मिले करीब 50,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के मुकाबले इस बार और अधिक राशि के निवेश प्रस्ताव मिलेंगे।

First Published - December 1, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट