facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Bharat Brand: सरकार अगले 4-5 महीने में 30 लाख टन ‘भारत’ ब्रांड का अनाज बेचेगी

Advertisement

अब तक भारत ब्रांड के तहत लगभग 3.5 लाख टन गेहूं का आटा और 20,000 टन चावल बेचा जा चुका है।

Last Updated- February 22, 2024 | 9:12 PM IST
बासमती चावल के निर्यात

सरकार को अगले 4-5 माह में ‘भारत’ ब्रांड के तहत 15-15 लाख टन एफसीआई चावल और गेहूं का आटा (आटा) बेचने की उम्मीद है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। सरकार तीन एजेंसियों – नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) और केंद्रीय भंडार के माध्यम से भारत आटा और चावल की खुदरा बिक्री कर रही है।

सरकार ने कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए पिछले साल नवंबर से ‘भारत आटा’ की खुदरा बिक्री शुरू की, जबकि ‘भारत चावल’ की बिक्री छह फरवरी से शुरू हुई। सरकारी उपक्रम, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) इन एजेंसियों को खुदरा उद्देश्यों के लिए अनाज उपलब्ध करा रहा है।

मीडिया को जानकारी देते हुए सचिव ने कहा, ‘‘भारत आटा की शुरुआत के बाद, बाजार में कीमतें स्थिर हैं… हम सोच रहे हैं कि जैसे आटे पर इसका प्रभाव पड़ा है, वैसे ही भारत चावल भी चावल कीमतों में नरमी सुनिश्चित करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत चावल की बिक्री की मात्रा फिलहाल कम है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘हम अगले 4-5 महीनों में 15 लाख टन चावल और 15 लाख टन गेहूं का आटा बिकने की उम्मीद कर रहे हैं। यह शुरुआती चरण है, मांग होने पर हम और आपूर्ति कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, अब तक भारत ब्रांड के तहत लगभग 3.5 लाख टन गेहूं का आटा और 20,000 टन चावल बेचा जा चुका है।

सचिव ने कहा कि चावल की कीमतें, जो साल-दर-साल आधार पर 15 प्रतिशत अधिक हैं, ‘भारत चावल’ की खुदरा बिक्री और मार्च से रबी फसल के आगमन के साथ कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चावल को छोड़कर गेहूं, आटा, चीनी और खाद्य पदार्थ की कीमतें स्थिर हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 9:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement