facebookmetapixel
Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार

ग्लोबल लेवल पर भारत में 2024 मार्च तिमाही में भर्तियों की सबसे अधिक संभावना

सर्वेक्षण के अनुसार, भारत और नीदरलैंड ने नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (एनईओ) सबसे अधिक 37 प्रतिशत रहा।

Last Updated- December 12, 2023 | 2:49 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

भारत में अगले तीन महीनों में कॉर्पोरेट जगत में भर्तियों की संभावना ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई। ‘मैनपावरग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे’ के अनुसार, 37 प्रतिशत नियोक्ता घरेलू मांग की स्थिति के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

भारत में नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक 41 देशों में सबसे अधिक

विभिन्न क्षेत्रों के करीब 3,100 नियोक्ताओं के सर्वेक्षण में भारत में नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (एनईओ) 41 देशों में सबसे अधिक है। मैनपावरग्रुप के भारत एवं पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, ‘‘घरेलू मांग में उछाल और भारत को एक आकर्षक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निजी निवेश का प्रवाह जारी है। राजनीतिक क्षेत्र में स्थिरता के साथ, प्रगतिशील भारत एक सपना नहीं बल्कि एक वास्तविकता है।’’

Also read: Infosys के नए CFO होंगे जयेश संघराजका, नीलंजन रॉय के इस्तीफे के बाद टूटे कंपनी के शेयर

भारत और नीदरलैंड का नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक 37 प्रतिशत

सर्वेक्षण के अनुसार, भारत और नीदरलैंड ने नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (एनईओ) सबसे अधिक 37 प्रतिशत रहा। इसके बाद कोस्टा रिका तथा अमेरिका 35 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं और मेक्सिको 34 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

वित्त तथा रियल एस्टेट में सबसे अधिक 45 प्रतिशत और उसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी में 44 प्रतिशत तथा उपभोक्ता सामान व सेवाओं में 42 प्रतिशत भर्तियों की संभावना है।

गुलाटी ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण काम के लिहाज से बदलती दुनिया को दर्शाता है जहां कंपनियां बदलाव के चरण में हैं लेकिन उन लोगों की कमी है जिनमें वांछित कौशल हो।’’

First Published - December 12, 2023 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट