facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

लेटरल एंट्री: UPSC के विज्ञापन से अफसरशाही में छिड़ी बहस, विपक्ष भी सरकार पर साध रहा निशाना

नीति आयोग में निदेशक पद पर रहे रणधीर सिंह कहते हैं, 'बाहर से आने वाले अधिकारियों के अनुभव का उपयोग इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें निर्णय लेने की कितनी आजादी दी जाती है।'

Last Updated- August 18, 2024 | 10:47 PM IST
PM Modi- पीएम मोदी

मंत्रालयों और विभागों में लेटरल एंट्री से शीर्ष पदों पर भर्ती संबंधी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के विज्ञापन से योग्यता को लेकर अफसरशाही में बहस छिड़ गई है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साध रहा है। यूपीएससी ने शनिवार को ही संयुक्त सचिव, निदेशक, उपसचिव जैसे 45 उच्च पदों पर लेटरल एंट्री से भर्ती का यह विज्ञापन निकाला है। केंद्र सरकार ने 2018-19 में यह योजना शुरू की थी और उसके बाद से यह सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है।

सरकार ने संकेत दिया है कि लेटरल एंट्री से वह प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, ऑर्गेनिक फार्मिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती करना चाहती है। हालांकि कई पूर्व और मौजूदा अफसर इस प्रकार आने वाले अफसरों के सहारे सरकारी व्यवस्था को आगे बढ़ाने के सरकार के इरादे पर सवाल सवाल उठा रहे हैं।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक संयुक्त सचिव ने कहा, ‘हम में से बहुत से अधिकारी ब्यूरोक्रेसी में ही पले-बढ़े हैं। तमाम योजनाओं और रणनीतियों, प्रस्तावों को लेकर उभरने वाली जमीनी चुनौतियों से कैसे निपटना है, हम अच्छी तरह जानते हैं।’

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे क्षेत्रों से तयशुदा संख्या में अफसर आएं तो यह अच्छा रहेगा। पूर्व वित्त सचिव और प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष रहे अशोक चावला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘निश्चित समय के लिए दूसरे क्षेत्रों से कुछ अधिकारियों को ब्यूरोक्रेसी में लाना अच्छा निर्णय है। यह एक दूरदर्शी कदम है।’

दूसरे क्षेत्रों के अधिकारियों को सरकार के शीर्ष पदों पर भर्ती की सिफारिश 2017 में नीति आयोग ने की थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘लेटरल एंट्री से भर्ती कोई नई बात नहीं है और इसमें भी यूपीएससी के नियमों का ही पालन किया जाएगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि यदि विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकता है तो लेटरल एंट्री से ऐसे विशेषज्ञों की भर्ती में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। कई अधिकारी पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार में भी इस तरह भर्ती की बात कहते हैं, लेकिन वह इस सरकार की तरह नीतिगत प्रक्रिया नहीं थी। पिछले पांच साल में लेटरल भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न पदों पर 63 अफसरों को नियुक्त किया गया है।

नीति आयोग में निदेशक पद पर रहे रणधीर सिंह कहते हैं, ‘बाहर से आने वाले अधिकारियों के अनुभव का उपयोग इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें निर्णय लेने की कितनी आजादी दी जाती है।’

वर्ष 2007 से 2011 तक कैबिनेट सचिव रहे केएम चंद्रशेखर ऐसे अफसरों की भर्ती के जरिये प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत पर बल देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, क्योंकि विभागों में कुछ अधिकारी लेटरल एंट्री से आने वाले अधिकारियों का सहयोग नहीं करते। उन्हें लगता है कि इससे उनका हक मारा जा रहा है।

First Published - August 18, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट