facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

UPI 123 पे व यूपीआई लाइट के लिए लेनदेन सीमा बढ़ी

Advertisement

UPI 123 पे की सीमा 10,000 रुपये और यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा 5,000 रुपये की गई

Last Updated- October 09, 2024 | 10:38 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को यूपीआई 123 पे और यूपीआई लाइट के लिए लेनदेन की सीमा में इजाफा कर दिया ताकि यूपीआई के ऐसे साधनों को व्यापक तौर पर अपनाने का प्रोत्साहन मिले। अब ग्राहक यूपीआई 123पे के जरिये (इसे फीचर फोन से किया जा सकता है) प्रति लेनदेन 10,000 रुपये की सीमा तय की गई है। पहले यह 5,000 रुपये थी।

आरबीआई ने यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा भी 500 रुपये से 1,000 रुपये कर दी और वॉलेट की कुल सीमा 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये की गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति भाषण में कहा कि यूपीआई को व्यापक तौर पर अपनाने का प्रोत्साहन देने करने के लिए यूपीआई 123 पे पर प्री-ट्रांजेक्शन सीमा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

यूपीआई लाइट में कम कीमत वाले लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए यूपीआई पिन की जरूरत नहीं होती। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक यह उसी पल भेजने वाले बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल के बिना होता है। यूपीआई सेवाओं के लिए सीमा में बढ़ोतरी रियल टाइम पेमेंट सिस्टम को अपनाने में इजाफे के बीच हुई है। ऐसे लेनदेन के लिए इस्तेमालकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है।

सितंबर में यूपीआई के जरिए रोजाना लेनदेन 50.1 करोड़ के पार निकल गया जो 2016 में यूपीआई के परिचालन में आने के बाद का सर्वोच्च आंकड़ा है। सितंबर में इसका वॉल्यूम 0.5 फीसदी बढ़कर 15.04 अरब रहा जो अगस्त में 14.96 अरब था। वैल्यू के लिहाज से सितंबर में 68,800 करोड़ रुपये सिक्योर किए गए। सितंबर में आंकड़ा 20.64 लाख करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, जो अगस्त में 20.61 लाख करोड़ रुपये था।

एनपीसीआई यूपीआई के इस्तेमाल के मामलों में विस्तार कर रहा है, जिसमें यूपीआई सर्किल के साथ डेलिगेटेड पेमेंट शुरू करना, यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पर क्रेडिट लाइन आदि शामिल हैं। भुगतान के लिए एनपीसीएल ने यूपीआई लेनदेन पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट रिकॉर्ड किया, जिसमें यूपीआई पर 200 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए क्रेडिट लाइन शामिल है।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement