facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

लगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात एक से कम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:18 PM IST

बीएसई पर जिन शेयरों की ट्रेडिंग होती है उनमें चढ़ने व गिरने  वाले  शेयरों  का अनुपात लगातार दूसरे महीने (10 जून तक) एक से नीचे बना रहा।  अगर बाजार के रुख में सुधार नहीं होता है तो मार्च 2020 के बाद यह पहला मौका होगा जब चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात लगातार दूसरे महीने एक से नीचे रहा। चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात बाजार के विस्तार का संकेत देता है। यह अनुपात एक से कम होता है तो संकेत मिलता है कि माह के दौरान जितने शेयर चढ़े उससे ज्यादा शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। इस महीने अब तक चढ़ने-गिरने वाले शेयरों  का अनुपात 0.93 है और 1,777 शेयर चढ़े  जबकि 1,912 में गिरावट दर्ज हुई। यह जानकारी बीएसई  के आंकड़ों से मिली।
मई में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात 0.84 था और 1,718 शेयर चढ़े  जबकि 2,037 में गिरावट आई​।  अप्रैल 2020 से यह पाचवां महीना  है जब चढ़ने-गिरने वाले  शेयरों का अनुपात एक से नीचे रहा है।
बाजार के विशेषज्ञों ने कहा, महामारी के बाद खुदरा निवेशकों की तरफ से मजबूत निवेश को बाजार के सकारात्मक रुख से सहारा  मिला है।  उन्होंने कहा, चढ़ने-गिरने वाले  शेयरों  के अनुपात में गिरावट से संकेत मिलता है कि खुदरा निवेशकों  की दिलचस्पी  कम हो रही है। 

Advertisement
First Published - June 13, 2022 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement