facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

RBI की ओवरनाइट परिवर्तनीय रिवर्स रीपो दर (VRRR) नीलामी गुरुवार को सुस्त

Advertisement

बैंकों को ओवरनाइट दर बढ़ने के कारण वीआरआरआर नीलामी में हिस्सा लेना कम आकर्षक हो गया।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:20 PM IST
RBI repo rate cut

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओवरनाइट परिवर्तनीय रिवर्स रीपो दर (वीआरआरआर) नीलामी गुरुवार को सुस्त रही। भागीदार बैंकों ने अधिसूचित 50,000 करोड़ रुपये की जगह मात्र 13,075 करोड़ रुपये रखे। बैंकों को ओवरनाइट दर बढ़ने के कारण वीआरआरआर नीलामी में हिस्सा लेना कम आकर्षक हो गया। रिजर्व बैंक ने इस राशि के लिए 5.49 प्रतिशत कट ऑफ दर मंजूर की थी।

आरबीआई के वीआरआरआर संचालन का लक्ष्य बैंकिंग प्रणाली से अधिशेष नकदी को अधिशोषित करना होता है और यह अल्पावधि दर को नीतिगत रीपो दर के करीब रखती है। रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़े के अनुसार बैंकिंग प्रणाली में 2.54 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध अधिशेष नकदी थी। निजी बैंक के ट्रेजरी ने बताया, ‘नीलामी कम थीं क्योंकि बैंकों ने रिजर्व बैंक के पास पहले ही करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये की राशि रख दी थी। इसके अलावा ओवरनाइट दर बढ़ गई थी। इससे वीआरआरआर में कोष रखने के कोई मायने नहीं रहते हैं।

ओवरनाइट भारांश औसत कॉल दर (डब्ल्यूएसीआर) 5.49 प्रतिशत पर आ गई थी जबकि यह बीते दिन 5.37 प्रतिशत थी। हालांकि त्रिपक्षीय रीपो दर 5.43 प्रतिशत पर आ गई थी जबकि यह बुधवार को 5.33 प्रतिशत थी। मौद्रिक नीति का संचालन लक्ष्य डब्ल्यूएसीआर है और इसे रिजर्व बैंक रीपो दर के करीब रखना चाहता है।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement