facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

विस्फोट पीड़ितों के क्लेम तुरंत निपटाएगी एलआईसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:05 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अहमदाबाद और बंगलुरू बम धमाकों के पीड़ितों के द्वारा की जाने वाली दावों की प्रक्रिया को नरम करने का फैसला किया है।


इसके अलावा निगम ने अपने सारी शाखाओं को यह निर्देश दिया है कि पीड़ितों के दावों का निपटारा दो से तीन घंटे के भीतर किया जाए। रिपोर्टों के मुताबिक 26 जुलाई को अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए धमाकों के कारण मरने वालों की संख्या 45 पार कर चुकी है जबकि घायलों की संख्या 90 को पार कर चुकी है।

बंगलुरू में हुए बम धमाकों के अगले दिन ही अहमदाबाद में हुए एक के बाद एक सोलह बम धमाकों ने शहर को हिला कर रख दिया था। इस बारे में अहमदाबाद एलआईसी के प्रबंधक एम ए त्रिवेदी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई दावों की कोई जरूरत नही है। डबल एक्सीडेंट मुनाफा और अक्षमता संबंधी दावों का भी भुगतान किया जाएगा। जहां तक मौत के प्रमाण पत्र की बात है तो सरकारी महानगर पालिकाओं के द्वारा दिए जाने वाले सबूत के आधार पर दावों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 45 पीड़ितों में अब तक कुल पांच पीड़ितों ने निगम से 25 लाख रुपये के दावों के लिए संपर्क किया है। इसके अलावा निगम कर्मियों ने भी अस्पतालों से मृत एवं घायल पीड़ितों के बारे में संपर्क कार्य करना शुरू कर दिया है। अगर पीड़ित एलआईसी धारक है तो फिर सारी प्रक्रिया को वहीं पीड़ित के घर पर ही पूरा किया जाएगा और तुरंत ही उनके दावों से जुड़ी रकम का भुगतान किया जाएगा। मालूम हो कि मुंबई बम धमाकों के महज 11 दिनों के भीतर ही निगम ने 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा के दावों का निपटारा किया था।

उस बम धमाके  में कुल 305 मौत से संबंधित दावों और जबकि कुल 140 घायल पीड़ितों के दावों के निपटारे किए गए थे। इस प्रकार कुल 5,05,25,633 रुपयों के दावों का निपटारा किया गया और कुल 245 दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों के 2,41,91,069 रुपयों के दावे निपटाए गए थे। भारत की सबसे बड़ी निजी बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने अहमदाबाद और बंगलुरू पीड़ितों की सहायता करने के लिए अपनी टीम बनाई है।

Advertisement
First Published - July 31, 2008 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement