facebookmetapixel
Advertisement
Share Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्क

बॉन्ड फॉरवर्ड रेट एग्रीमेंट बाजार में उतरने की तैयारी में LIC

Advertisement

LIC नॉन-पार्टिसिपेटरी बीमा पॉलिसी कारोबार खंड में जोखिम कम करने के लिए एफआरए बाजार में उतरेगी

Last Updated- October 28, 2024 | 9:45 PM IST
LIC- एलआईसी

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) चालू वित्त वर्ष भारतीय के अंत तक बॉन्ड फॉरवर्ड रेट एग्रीमेंट (एफआरए) बाजार में कदम रख सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि एलआईसी अपने नॉन-पार्टिसिपेटरी बीमा पॉलिसी कारोबार खंड में जोखिम कम करने के लिए एफआरए बाजार में उतरेगी।

एक सूत्र ने कहा, ‘हमने एफआरए में अब तक कारोबार नहीं किया है। हम फिलहाल इसकी तैयारी में लगे हैं। उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक हम इस खंड में कारोबार करना शुरू कर देंगे।’एलआईसी ने यह तैयारी तब शुरू की है जब ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश काफी बढ़ गई है और बीमा कंपनियां तयशुदा रिटर्न वाली पॉलिसियां अधिक बेच रही हैं।

एलआईसी के एमडी एवं सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने एक बार कहा था कि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी को डेरिवेटिव में उतरने के लिए नीतिगत मंजूरी मिल गई है। एफआरए बैंक और बीमा कंपनियों के बीच एक अनुबंध होता है जिसके तहत बीमा कंपनियां भविष्य के लिए एक निश्चित ब्याज दर पर सौदा कर लेती हैं। इससे वे बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहती हैं। ऐसे समझौते कर बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को तयशुदा लाभ देने वाली पॉलिसियां बेच सकती हैं।

बॉन्ड बाजार के कारोबारियों ने कहा कि एलआईसी के आगाज के बाद दीर्घ अवधि के बॉन्ड की मांग में काफी इजाफा हो सकता है। पीएनबी गिल्ट्स में वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष विजय शर्मा कहते हैं, ‘एलआईसी अगर एफआरए बाजार में उतरती है तो दीर्घ अवधि के बॉन्ड की मांग शर्तिया बढ़ेगी। पहले एलआईसी दीर्घ अवधि के बॉन्ड खरीदेगी और फिर उन्हें एफआरए में तब्दील करेगी। तो कोई एलआईसी की तरफ से बॉन्ड खरीदेगा और फिर उन्हें ऐसा उत्पाद देगा जो एफआरए होगा।’

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement