facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटा

LIC का न्यू बिजनेस प्रीमियम 50 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:19 PM IST
LIC new biz premium drops 50% in April

अप्रैल 2023 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) पिछले साल अप्रैल की तुलना में 50.41 प्रतिशत घटकर 5,810.1 करोड़ रुपये रह गया है। ग्रुप सिंगल प्रीमियम में आई तेज गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। कुल मिलाकर जीवन बीमा उद्योग के न्यू बिजनेस प्रीमियम में अप्रैल महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसके बावजूद निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 8.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। एलआईसी का ग्रुप सिंगल प्रीमियम अप्रैल महीने में 65.76 प्रतिशत गिरकर 2,899.63 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि व्यक्तिगत सिंगल प्रीमियम 23.07 प्रतिशत गिरकर 1,014.47 प्रतिशत रह गया है। बीमा का कारोबार सामान्यतया वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान सुस्त रहता है, लेकिन इस साल प्रीमियम में तेज गिरावट संभवतः सरकार द्वारा महंगी बीमा पॉलिसियों परर कर लगाने के फैसले के कारण आई है।

केंद्रीय बजट 2023-24 में सरकार ने 5 लाख रुपये से ऊपर के बीमा प्रीमियम पर 2023-24 से कर लगाने का प्रस्ताव किया था। बहरहाल प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के ग्रुप सिंगल प्रीमियम में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निजी कंपनियों के ग्रुप नॉन सिंगल प्रीमियम सेग्मेंट में 50.47 प्रतिशत गिरावट आई है। सूचीबद्ध जीवन बीमा कंपनियों में एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 8 प्रतिशत बढ़ा है, हालांकि इसके ग्रुप सिंगल प्रीमियम में 11.4 प्रतिशत गिरावट आई है और ग्रुप नॉन सिंगल प्रीमियम में 59.12 प्रतिशत गिरावट आई है।

एनबीपी वह प्रीमियम होता है, जो एक साल के दौरान नई पॉलिसियों से आता है। इसमें पहले साल का प्रीमियम और सिंगल प्रीमियम शामिल होता है, जिससे नए बिजनेस से मिले कुल प्रीमियम का पता चलता है। एक और सूचीबद्ध बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के न्यू बिजनेस प्रीमियम में अप्रैल महीने में 17 प्रतिशत गिरावट आई है। यह गिरावट खासकर व्यक्तिगत सिंगल प्रीमियम में 47.46 प्रतिशत गिरावट की वजह से आई है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement